WhatsApp Menu
भागवत कथा में दूसरे दिन राजा परीक्षित के प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु।  |  सातलेरा-बिग्गा में धूमधाम से निकली गणगौर की सवारी, मगरिया में उमड़ा जनसैलाब  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  तेज हवा के साथ आई तेज बरसात, ईसबगोल की फसल हुई चौपट, किसान हुए मायूस  |  गणगौर उत्सवों की मची है धूम  | 

तेज हवा के साथ आई तेज बरसात, ईसबगोल की फसल हुई चौपट, किसान हुए मायूस

श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 मार्च 2026। शनिवार को अंधेरा ढलने के साथ ही बेमौसम बरसात ने बुरी तरह से मायूस कर दिया है। उपखंड के उत्तरी क्षेत्र के गांव डेलवां, लोढेरा व गुसाईंसर बड़ा में तेज हवाओं के साथ तेज बरसात शुरू हो गई। उदरासर में बिजलियां कड़क रही है व बरसात होने की आशंका मंडरा रही है। डेलवां के किसान महेंद्र डेलू, राजूराम डेलू, सीताराम नाई, हड़मान रामकरन डेलू, मालमसिंह भाटी, शंकर डेलू ने जानकारी देते हुए बताया कि ईसबगोल की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई है। इन गांवो में तेज हवाओं ने चने और सरसों की कटी कटाई फसल खूब नुकसान होने की बात कही है। महेंद्र डेलू ने बताया कि तेज हवा व तेज बरसात से ईसबगोल तो 100 प्रतिशत खराब हो गया है। मौसम के तेवर से किसान बुरी तरह से मायूस हो गए है और किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकंलन करने की मांग भी की है।
बता देवें मौसम विभाग ने शाम 7 बजे बीकानेर, जैसलमेर जिलों में मेघगर्जना के साथ हल्की, मध्यम व तेज हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। मौसम में हो रहा भारी उलटफेर चर्चा का विषय बना हुआ है। मार्च की शुरूआत तेज गर्मी से हुई और बीते दो दिनों में बरसात व ओलावृष्टि ने किसानों को मायूस कर दिया है। शुक्रवार को जिले के नोखा क्षेत्र में 25 एमएम बरसात दर्ज हुई। तापमान की गिरावट से मौसमी बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़