WhatsApp Menu
गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  |  विभागीय अधिकारियों के साथ पार्टी जिलाध्यक्ष पहुंचे धरनास्थल पर, ग्रामीणों ने जताया आभार  | 

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र गंभीर घायल

पीबीएम से जयपुर एसएमएस रेफर, चालक पर मामला दर्ज

डूंगरगढ़ one 3 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। उदासर निवासी सीताराम सोनी ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 22 दिसंबर दोपहर करीब 1:30 बजे उसका भतीजा श्यामलाल सोनी और उसका पुत्र जयप्रकाश सोनी बाइक से उदासर से श्रीडूंगरगढ़ जा रहे थे।
घर से करीब 6 किलोमीटर दूर धोलिया- श्रीडूंगरगढ़ रोड पर एक मोड़ के पास सामने से आ रही पिकअप गाड़ी (RJ23GD3570) के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत साइड में आकर बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना जयप्रकाश ने फोन पर अपने चाचा राकेश सोनी और  मुझे दी। मौके पर पहुंचे परिजन दोनों घायलों को उसी पिकअप वाहन से श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें बीकानेर पीबीएम ट्रोमा सेंटर रेफर किया गया। बाद में वहां से भी दोनों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
परिजनों के अनुसार श्यामलाल की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल रामस्वरूप को सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़