WhatsApp Menu
माकपा ने बैठक लेकर कई गांवो के ब्रांच सचिव बनाए, कमेटी गठन की शुरूआत की।  |  बीकानेर में अंबेडकर-फुले जयंती पर भव्य आयोजन: केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बोले- बाबा साहब ज्ञान के प्रतीक, फुले महान समाज सुधारक  |  खेजड़ियों की काल बनी कंपनी अब उतरी दादागिरी पर, दी देख लेने की धमकी, पर्यावरण प्रेमियों में रोष, पढ़े खबर विस्तार से  |  श्रीडूंगरगढ़ में विकास की आड़ में खेजड़ी की कटाई, दो गांवों की रोही में 50 से ज्यादा पेड़ काटे  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  | 

तेज रफ्तार जीप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, अब मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़-सरदारशहर रोड पर होटल के पास हादसा, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

डूंगरगढ़ one 13 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा श्रीडूंगरगढ़-सरदारशहर सड़क पर होटल के पास हुआ, जहां तेज गति से आ रही एक जीप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार धीरदेसर चोटियान निवासी मांगीलाल पुत्र भँवराराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई बीरबलराम जेतासर की रोही में खेत काश्त करता था। रविवार शाम दोनों भाई श्रीडूंगरगढ़ बाजार से सामान लेकर अपने खेत की ओर जा रहे थे। बीरबलराम मोटरसाइकिल से आगे चल रहा था, जबकि मांगीलाल पीछे आ रहा था।

रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच होटल के पास सामने से आई जीप (नंबर RJ 21 C 4351) के चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत साइड में आकर बीरबलराम की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बीरबलराम को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

चालक मौके से फरार
हादसे के बाद जीप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पीछे आ रहे मांगीलाल ने तुरंत भाई को संभाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया
घटना के बाद एम्बुलेंस की मदद से शव को श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। परिवार के लोग सदमे में होने के कारण तुरंत रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
सोमवार को प्रार्थी मांगीलाल की रिपोर्ट पर पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़