श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 फरवरी 2026। बुधवारको श्रीडूंगरगढ़ पुलिस में दो अलग अलग जगहो पर ध्वनि प्रदूषण करते हुए दो वाहन चालकों को पकड़ा है व दोनों के खिलाफ 4/6 आरएनसी एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई राजकुमार ने कालुबास निवासी दीपक चाहर को थाने के सामने से ही अपने लोडर-ट्रेक्टर पर तेज आवाज में गाने बजाने पर पकड़ा व डेक-टेप जब्त की। इसी प्रकार मुख्य बाजार में राजकीय चिकित्सालय के पास हेडकांस्टेबल संदीप कुमार ने वार्ड 29 निवासी संदीप नाई को ध्वनि प्रदूषण करते हुए पकड़ा व डेक जब्त की।