WhatsApp Menu
खेलों की दो खबरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में खास खबरें एकसाथ  |  पूरक बजट में भी उपेक्षित रहा श्रीडूंगरगढ़, हुई 0 घोषणा, क्षेत्रवासियों में बढ़ रहा है आक्रोश।  |  तुलसी हॉस्पिटल ब्लड सेंटर का शुभारंभ 25 फरवरी को, होगा स्वैछिक रक्तदान शिविर का आयोजन।  |  22 फरवरी को सूरत में सिद्ध समाज का होगा ‘होली स्नेह मिलन 2026’, सांस्कृतिक कार्यक्रम व महाप्रसाद भी आयोजित  | 

तुलसी हॉस्पिटल ब्लड सेंटर का शुभारंभ 25 फरवरी को, होगा स्वैछिक रक्तदान शिविर का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 फरवरी 2026। तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर में तुलसी हॉस्पिटल ब्लड सेंटर शुरू हो रहा है। इससे अस्पताल की सुविधाओं में विस्तार होगा व मरीज को तुरंत रक्त की उपलब्धता मिल सकेगी। इस ब्लड सेंटर का शुभारंभ आगामी 25 फरवरी 2026 की सुबह 9.15 बजे समारोह पूर्वक होगा। इस मौके पर स्वैछिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें रक्तदाता युवा रक्तदान कर सकेंगे। निपेद्रनाथ सिद्ध ने बताया कि संत सोमनाथजी महाराज के सान्निध्य में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भामाशाह भीखमचंद पुगलिया, अमरचंद पुगलिया व सूर्यप्रकाश गांधी शामिल होंगे। तुलसी हॉस्पिटल ब्लड सेंटर का संचालन तुलस मेडिकल रिसर्च सेंटर के तीसरे फ्लोर पर होगा। वहीं रक्तदान शिविर का आयोजन तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा में 25 फरवरी की सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। संस्थान सदस्यों ने युवाओं ने स्वैछिक रक्तदान करने की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़