WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  | 

तीन युवाओं ने पाई सरकारी नौकरी, एक को मिली छात्र संगठन में जिम्मेदारी।

NSUI की बीकानेर शहर जिला कार्यकारिणी की घोषणा, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को मिली जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने शनिवार शाम को बीकानेर शहर जिला कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर 7 युवकों क, महासचिव पद पर 11 युवकों को और सचिव पद पर 16 युवकों को संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है। इनमें सचिव पद पर गांव मिंगसरिया निवासी राकेश गोदारा को दायित्व दिया गया है। संगठन से जुड़े युवाओं ने गोदारा को बधाई दी।
फेफाराम, दानाराम व राकेश ने पाई सरकारी नौकरियां, मिली बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गांव मोमासर की दिखणादा बास की बाबा भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी के तीन युवाओं ने सरकारी नौकरी में अंतिम रूप से चयन हासिल कर लिया है। गांव के फेफाराम पुत्र दुलाराम मेघवाल का राजस्थान पुलिस ड्राइवर, दानाराम पुत्र दुलाराम मेघवाल आर्मी टेक्निकल, व राकेश पुत्र दुलाराम मेघवाल ने पशु परिचर भर्ती में चयनित हुए है। बाबूलाल गर्ग ने बताया कि तीनों युवाओं को उपसरपंच जुगराज संचेती ने युवकों को बधाई दी। इस दोरान मुकेश बावरी, बजरंग लाल मेघवाल, अशोक मेघवाल, पंकज मेघवाल व युवराज भी मौजूद रहें व सभी ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़