WhatsApp Menu
पढें दो खास खबरें एकसाथ:-  |  भाजपा ने जिला कार्यसमिति में सदस्यों की हुई नव-नियुक्ति, श्रीडूंगरगढ़ में आधा दर्जन से अधिक को मिला स्थान।  |  सोमवार को तेजा मंदिर में होगी बैठक, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह की रूपरेखा होगी तय।  |  सरकारी स्कूलों के होनहारों का किया सम्मान, निकाली रैलियां।  |  सन्डे बनाएं फन-डे, छाए बादल, शाम होते ही रंगत होगी परवान पर।  | 

ढाणी में घुसकर परिवार के साथ मारपीट करने के आरोप में करवाया मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 अप्रैल 2026। क्षेत्र में एक ढाणी में घुसकर ढाणी में महिलाओं के साथ गाली गलौच करने व मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है।
सेरूणा थाना क्षेत्र में गांव झंझेऊ निवासी 50 वर्षीय परमेश्वरलाल पुत्र गणेशाराम ब्राह्मण ने झंझेऊ निवासी विक्रमसिंह पुत्र महावीरसिंह, छैलूसिंह पुत्र महावीरसिंह, नंदूसिंह पुत्र जुगलसिंह तथा जोधासर निवासी भंवरसिंह पुत्र नरपतसिंह व उसके बेटे अजीतसिंह सहित अन्य 5-7 अन्य जनों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 28 मार्च की दोपहर करीब तीन बजे वह बाहर गया हुआ था। गांव की रोही में उसके खेत में बनी ढाणी में उसकी पत्नी, भाभी व भतीजी व भाई थे। आरोपियों ने उसके भाई व परिवार के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। परिवादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व जांच एएसआई सुरेश कुमार को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़