WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  दिन दहाड़े घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल ले गए चोर  |  400 ग्राम सोना हड़पने का मामला: श्रवण कुमार की जमानत याचिका खारिज  |  श्रीडूंगरगढ़ में कल नि:शुल्क यूरोलॉजी परामर्श शिविर, प्रोस्टेट जांच भी फ्री  |  ढाणी में खड़ी पिकअप का 330 KM दूर गुरुग्राम में कट गया चालान  | 

ढाणी में खड़ी पिकअप का 330 KM दूर गुरुग्राम में कट गया चालान

न गाड़ी गई, न ड्राइवर- फिर भी 1443 रुपए का मैसेज आया, वाहन मालिक परेशान

डूंगरगढ़ one 21 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। तकनीक की गलती या सिस्टम की बड़ी चूक? क्षेत्र के गांव सुरजनसर की एक ढाणी में खड़ी पिकअप का 330 किलोमीटर दूर गुरुग्राम में चालान कटने से वाहन मालिक हैरान और परेशान है।

पिकअप मालिक कैलाश प्रजापत ने बताया कि उसके मोबाइल पर अचानक 1443 रुपए के चालान का मैसेज आया। हैरानी की बात यह है कि उसकी पिकअप कभी गुड़गांव गई ही नहीं। गाड़ी पूरे समय श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की ढाणी में खड़ी थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बिना मौके पर मौजूद हुए चालान कैसे कट गया?

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

यह पहला मामला नहीं है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र और बीकानेर जिले में इससे पहले भी कई वाहन मालिकों को इसी तरह खड़ी गाड़ियों के चालान कटने के मैसेज मिल चुके हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता ने जताया रोष

सुरजनसर के सामाजिक कार्यकर्ता भागुराम डूडी ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह की तकनीकी लापरवाही से आम आदमी को बेवजह मानसिक तनाव झेलना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि सरकार और प्रशासन ऐसे मामलों की जांच कर पीड़ित वाहन मालिकों को तुरंत राहत दे।

पिकअप सुरजनसर गांव की ढाणी में खड़ी है

मालिक को प्राप्त मैसेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़