WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में खास खबरें एकसाथ  |  शिव पुराण कथा के दूसरे दिन प्रथम शिवलिंग की उत्पत्ति व मंत्र जाप की महिमा का वर्णन  |  16 वर्षीय नाबालिग के नहाने के दौरान बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के आज के भाव  |  डॉ सोनी ने निर्माणाधीन पीएचसी का किया निरीक्षण, समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश  | 

डॉ सोनी ने निर्माणाधीन पीएचसी का किया निरीक्षण, समय पर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 फरवरी 2026। मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी ने ग्राम पंचायत सोनियासर शिवदानसिंह पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्मिकों के उपस्थिति रजिस्टर की जांच की व दवाओं की उपलब्धता का रिकॉर्ड जांच भी किया। डॉ सोनी ने पीएचसी में सुचारू ओपीडी संचालन करने, खसरा रोग, मौसमी बीमारियों की रोकथाम के प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव की जिम्मेदारी का सेवा भावना के साथ निर्वहन करने की बात कही व अस्पताल परिसर में साफ सफाई का ध्यान रखने, बायो मेडिकल वेस्ट का नियमानुसर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्टाफ ने उन्हें विभिन्न जानकारी उपलब्ध करवाई।
निर्माणाधीन पीएचसी का निरीक्षण किया।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सोनियासर शिवदानसिंह में निर्माणाधीन पीएचसी भवन का निरीक्षण भी किया। नवनिर्माण डॉ सोनी ने ठेकेदार को समय पर निर्माण कार्य पूरा करने व समय पर संस्था को भवन सौंपने के निर्देश दिए। डॉ सोनी ने कार्य की गुणवत्ता तय मानकों के अनुसार रखने व कार्य को गति देने की बात भी कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़