डूंगरगढ़ one 9 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में डीडवाना में आयोजित राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 8 दिसंबर 2025 को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बालक व बालिका वर्ग की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में बीकानेर जिले की टीमों ने भी सहभागिता निभाई। बीकानेर की बालक वर्ग टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में बीकानेर का सामना चुरू जिले की टीम से हुआ।
रोमांचक और कड़े मुकाबले में बीकानेर की टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
बीकानेर वॉलीबॉल संघ के सचिव गणेश जाखड़ ने बताया कि खिलाड़ियों के अनुशासित खेल और टीमवर्क के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को इस सफलता के लिए बधाई दी।