WhatsApp Menu
मारपीट व एससीएसटी एक्ट के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूल के पास धूम्रपान बेचने पर पकड़ा दो युवकों को, पढें पूरी खबर  |  श्रीडूंगरगढ़ में नवकार कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत, 9 अप्रैल को होगा सामूहिक जाप  |  17 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  गौसेवा में समर्पण से कई पीढियों को मिलता है पुण्य  |  घोषित की गई बजरंग दल की कार्यकारिणी, जानें किसे मिला क्या दायित्व  | 

डीजे की आवाज कम करने की बात पर की मारपीट, ताऊ भतीजा हुए घायल, किया बीकानेर रेफर, मामला दर्ज

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाँव के ही 60 वर्षीय देवीलाल पुत्र दुर्गाराम ब्राह्मण ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उन्होंने गाँव के ही कुछ लोगों – जितेंद्र पुत्र जीवराज नायक, मांगीलाल व गोपीचंद पुत्र बीरबलराम, और सावित्री देवी पत्नी बीरबलराम नायक – पर आरोप लगाए हैं।

शिकायतकर्ता देवीलाल के अनुसार, बुधवार शाम लगभग पौने छह बजे, जब वे अपने घर पर थे, तो उनकी पत्नी ने उन्हें बताया कि उनके बड़े भाई बजरंगलाल के घर के सामने लड़ाई हो रही है। जब वे मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि एक लड़का और एक लड़की की बनौरी डीजे के साथ निकल रही थी। उसी समय, आरोपी उनके भाई बजरंगलाल के साथ मारपीट कर रहे थे। जब देवीलाल का बेटा अशोक बीच-बचाव करने आया, तो आरोपी उससे भी उलझ गए। आरोप है कि जितेंद्र नायक ने अशोक को जान से मारने की नीयत से लोहे की राड से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

शोर सुनकर देवीलाल और गौरीशंकर जाट ने बीच-बचाव किया और दोनों घायलों को आरोपियों से छुड़ाया। बजरंगलाल ने बताया कि उन्होंने डीजे की आवाज़ कम करने का आग्रह किया था, जिससे नाराज़ होकर आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

घटना के बाद, दोनों घायलों को तुरंत उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीकानेर रेफर कर दिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने गाँव में गश्त बढ़ा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और एसआई राजेंद्र कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल, गाँव में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़