WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में ‘राजस्थान को जानें’ क्विज, ताराचंद रहे अव्वल  |  राजस्थान को जानो क्विज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, सिद्धि कुमारी प्रथम  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढें दो खास आयोजनों की पूरी खबर  |  मारपीट व एससीएसटी एक्ट के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूल के पास धूम्रपान बेचने पर पकड़ा दो युवकों को, पढें पूरी खबर  |  श्रीडूंगरगढ़ में नवकार कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत, 9 अप्रैल को होगा सामूहिक जाप  | 

डिग्गी में मिला युवती का शव, पुलिस जुटी जांच में..

राजलक्ष्मी अपनी माताजी के साथ खेत में ही रहती थीं। यह खेत बेनीसर के एक परिवार को खेती के लिए दिया गया था। दुखद घटना की जानकारी मां को देर रात हुई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल सेरूणा पुलिस को सूचित किया।

सेरूणा पुलिस से एएसआई महेंद्रसिंह और हैड कांस्टेबल आवड़दान की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। रात के अंधेरे में पानी की डिग्गी में राजलक्ष्मी का शव मिला। सुबह होते ही पुलिस ने शव को डिग्गी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

हैड कांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है और हर कोई स्तब्ध है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सच्चाई का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़