WhatsApp Menu
लूणकरणसर में मनरेगा बचाओ संग्राम, नई नीति के विरोध में गांव-गांव जनसंवाद  |  पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि: छात्रों ने लगाए भारत माता के जयकारे, आतंकवाद को बताया कायरता  |  टॉपर को फीस में 90% की छूट, शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को मिलेगी शुल्क में रियायत  |  बीकानेर में पंचायत स्तर का बड़ा भ्रष्टाचार बेनकाब: छोटी नौकरी, करोड़ों की संपत्ति, ACB रेड में जूनियर असिस्टेंट शुभकरण परिहार के कारनामे उजागर  |  श्रीडूंगरगढ़ में डाक विभाग की समीक्षा एवं पुरस्कार वितरण बैठक आयोजित।  | 

डाक जीवन बीमा करोड़पति अभियान में बीकानेर डाक मण्डल ने रचा इतिहास

176% लक्ष्य हासिल, श्रीडूंगरगढ़ में समीक्षा व पुरस्कार वितरण बैठक आयोजित

डूंगरगढ़ one 14 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। डाक विभाग के बीकानेर डाक मण्डल ने डाक जीवन बीमा करोड़पति अभियान में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 1 करोड़ रुपए के लक्ष्य के मुकाबले 1.76 करोड़ रुपए का प्रीमियम अर्जित कर 176 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में श्रीडूंगरगढ़ में समीक्षा एवं पुरस्कार वितरण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता मण्डल अधीक्षक रामवतार सोनी ने की। इसमें श्रीडूंगरगढ़, सूडसर और मोमासर उपडाकघरों के अंतर्गत कार्यरत ग्रामीण डाक सेवकों एवं विभागीय कर्मचारियों ने भाग लिया।

51 दिवसीय अभियान और ECR पर चर्चा

बैठक में ECR, वित्तीय वर्ष के लिए आवंटित व अर्जित व्यवसाय, खाते खुलवाने के लिए चल रहे 51 दिवसीय विशेष अभियान, डाक वितरण व्यवस्था और प्रत्येक घर तक डाक सेवाएं पहुंचाने जैसे विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई।
अधीक्षक ने सुकन्या समृद्धि योजना, बचत खाता और आवर्ती जमा योजनाओं में अधिक से अधिक खाते खोलने के निर्देश दिए।

उत्कृष्ट कर्मचारियों का सम्मान

जनवरी माह में आयोजित डाक जीवन बीमा करोड़पति अभियान में शानदार प्रदर्शन करने पर

  • डुंगरदास (BPM, ऊपनी),
  • सृष्टि (BPM, धीरदेसर),
  • कल्पना (BPM, कितासर)

सहित अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
उत्तर उपमण्डल द्वारा 65 लाख रुपए का प्रीमियम अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उपमण्डल अधिकारी प्रेम सिंह शेखावत और श्रीडूंगरगढ़ उपडाकघर के पोस्टमास्टर लेखराज अरोड़ा की कार्यशैली की सराहना की गई।

लापरवाही पर सख्त रुख

समीक्षा बैठक में अधीक्षक ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सुधार नहीं होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पश्चिम राजस्थान में सबसे आगे बीकानेर

अभियान के तहत उत्तर, दक्षिण और अन्य उपमण्डलों ने क्रमशः 65 लाख, 61 लाख और 51 लाख रुपए का प्रीमियम अर्जित किया। इस प्रदर्शन के साथ बीकानेर डाक मण्डल पश्चिम राजस्थान क्षेत्र (जोधपुर) में सर्वाधिक डाक जीवन बीमा प्रीमियम अर्जित करने वाला मण्डल बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़