श्रीडूंगरगढ़ ONE। ट्रोमा सेंटर बनवाने की मांग को लेकर करीब डेढ़ वर्ष से धरना देकर बैठे संघर्ष समिति के सदस्यों ने संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया और 18 फरवरी को सभी समिति सदस्यों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व ट्रोमा समर्थकों की बैठक बुलाई है।
सोमवार को धरना स्थल पर समिति सदस्यों ने समिति के अन्य सदस्यों से फोन पर वार्ता की और सर्व सम्मति से 18 फरवरी बुधवार को सुबह 11 बजे बैठक के आयोजन का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने बताया कि आम बैठक में सभी ट्रोमा समर्थक शामिल हो सकेंगे और इसमें आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान धरना स्थल पर समिति के सदस्य मदनलाल प्रजापत, रामकिशन गावड़िया, राजेंद्र स्वामी, प्रकाश गांधी, आदूराम बाना, रामनिवास बाना, जावेद बहलिम, उस्मान आरिफ, आमीर खोखर, नारायण कलवाणियां, भंवरलाल प्रजापत, राजाराम गोदारा मौजूद रहें।