WhatsApp Menu
आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  |  विकसित राजस्थान रन 2026 में एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी, महाविद्यालय में भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित  | 

ट्रेन में शराब लेकर आए दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा, 6 पेटी शराब बरामद।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 दिसंबर 2025। ट्रेन में शराब लेकर आए दो युवकों को पुलिस ने तत्परता से धर दबोचा और 288 पव्वे देशी शराब जब्त की।

सेरूणा थाने के एएसआई पूर्णमल ने शनिवार शाम टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। पूर्णमल ने बताया कि दो युवक ट्रेन में बीकानेर से 6 पेटी शराब लेकर आए। किसी ने पुलिस को इत्तला दी तो पुलिस दल तुरंत सूडसर स्टेशन के लिए रवाना हुआ। युवक स्टेशन के मैन गेट से जैसे ही शराब लेकर बाहर निकले पुलिस ने आम रास्ता पर ही मौके पर पहुंचकर दोनों को शराब के साथ धर दबोचा। पुलिस ने 6 पेटी में से 288 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त कर दुलचासर निवासी 32 वर्षीय विजयसिंह और 23 वर्षीय लक्ष्मणसिंह को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच एएसआई महेंद्रसिंह को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़