WhatsApp Menu
श्री ओसवाल पंचायत की नई आवासीय परियोजना का ब्रोशर जारी, 4 मार्च को होगा शिलान्यास, शाम 6 बजे निकलेगी शोभायात्रा  |  प्रसिद्ध चंग मंडलियों की होगी प्रस्तुतियां, क्षेत्रवासियों को दिया बुलावा  |  होली के दिन गांव के मोहल्लों में “हड़बली” खेल खेलने से जमाना अच्छा होने की मान्यता, युवाओं की टोलियां खेल में शामिल  |  कॉलोनी विकसित कर प्लॉट बेचने वाले पर खातेदार भूमि पर आवासीय पट्टे जारी करवा धोखाधड़ी करने का आरोप, मामला दर्ज  |  रंगों से सजा बाजार, पहुंच रहें खरीददार, दुकानों पर छाई होली की रौनक  | 

टोल बचाने के लिए बनाई फर्जी आरसी, मामला पहुंचा थाने

श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 फरवरी 2026। टोल बचाने के लिए एक वाहन चालक ने फर्जी आरसी बनवा ली और संबंधित के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में शिकायत लेकर पहुंचे टोल मैनेजर ने जांच कर कार्रवाई की मांग की।
आड़सर टोल प्लाजा के मैनेजर विजयपाल ने पुलिस को परिवाद देते हुए बताया कि सुरजनसर निवासी दीपक ब्राह्मण जिस गाड़ी का चालक है, उसका वास्तविक मालिक रूपलीसर, सरदारशहर निवासी सुगनसिंह है। मैनेजर ने बताया कि ठुकरियासर निवासी सांवरमल जाट ने सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के लिए इस गाड़ी के कागजात अपने नाम से बना रखे है। मैनेजर ने पुलिस से मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस में परिवाद की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़