WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में साइबर सेफ्टी व महिला सुरक्षा पर वीसी  |  श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी सीताराम लगातार दूसरी बार बने माहेश्वरी सभा गुवाहाटी के निर्विरोध अध्यक्ष, मिल रही बधाइयां।  |  12 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  | 

टोकन की तिथि निकल गई हो तो मायूस ना हो, 30 दिसंबर तक मिली राहत, कल बंद रहेंगे सभी केंद्र

श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 दिसंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ अंचल के किसानों के लिए खास खबर सरकारी खरीद केंद्रो से आई है।
क्षेत्र में जिन किसानों की मूंगफली तुलवाई के कटे हुए टोकन की तिथि निकल गई है, वे किसान मायूस ना हो। ऐसे सभी किसानों को एक ओर मौका दिया जा रहा है। सहकारी विभाग के अधिकारी भीकासिंह ने बताया कि ऐसे सभी किसान 30 दिसंबर तक अपना माल लेकर केंद्र पर पहुंच सकते है। ऐसे किसानों की माल तुलवाई 30 दिसंबर तक की जाएगी। ऐसे किसान अपना माल लेकर केंद्र पर अपनी पर्ची ऑनलाइन करवा सकते है। सिंह ने कहा कि किसान मूंगफली की गुणवत्ता का भी ध्यान रखें और अच्छी मूंगफली लेकर सेंटर पहुंचे। बता देवें कल रविवार को श्रीडूंगरगढ़ मंडी, श्रीडूंगरगढ़ ए, श्रीडूंगरगढ़ सी, सांवतसर, लिखमादेसर व जोधासर केंद्रो पर अवकाश रहेगा। किसान सोमवार को अपना माल लेकर केंद्र पर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़