WhatsApp Menu
1 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  बिग्गाजी मंदिर में सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने लगाई धोक, ध्वजा बांध मांगी मन्नतें।  |  धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा  |  ब्राइट फ्यूचर के सितारों ने 12वीं में किया नाम रोशन, हासिल किया बेहतरीन  |  मादक पदार्थो की तलाश में क्षेत्र के इस गांव में पहुंची एंटी नारकोटिक्स टीम, दी दबिश, हो रही तलाशी।  | 

टाटा की सुरक्षा बन रही पहली पसंद, दशहरे-नवरात्रा में 20 परिवारों ने टाटा कार को अपनाया, सीजन में बम्पर बुकिंग।

शोरूम के गोविंद सारस्वत ने बताया कि नवरात्र में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 15 परिवारों ने टाटा परिवार में नई गाड़ियों का स्वागत किया। दशहरे के शुभ अवसर पर भी 5 परिवारों ने टाटा की गाड़ियां खरीदकर अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।

दशहरे के मौके पर प्रभूराम गोदारा (उदरासर) ने टाटा नेक्सोन डीजल, लिखमाराम पारीक (कालूबास) ने टियागो पेट्रोल, ललित पांडिया (कालूबास) ने नेक्सोन पेट्रोल, राजवीर सोनी (कालूबास) ने कर्व पेट्रोल और भागीरथ भादू (देराजसर) ने पंच सीएनजी की डिलीवरी ली।

सारस्वत ने बताया कि टाटा की सभी गाड़ियों को सुरक्षा मानकों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फाइव स्टार रेटिंग मिली है। उन्होंने कहा कि ग्राहक नई गाड़ी खरीदते समय परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टाटा को प्राथमिकता दे रहे हैं। टाटा मोटर्स एकमात्र ऐसी कंपनी है जिसके पास इलेक्ट्रिकल, डीजल, पेट्रोल और सीएनजी, सभी वेरिएंट में गाड़ियां उपलब्ध हैं। सारस्वत ने क्षेत्र के लोगों से शोरूम में आने की अपील की है।

सड़कों पर आए दिन होने वाले हादसों के बीच टाटा के ग्राहक अपनी गाड़ियों की सुरक्षा को लेकर निश्चिंत हैं। सूत्रों के अनुसार, “मेक इन इंडिया” और “लोकल फॉर वोकल” जैसे अभियानों के चलते टाटा, जो कि एक स्वदेशी कंपनी है, के ग्राहक खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि कंपनी का मुनाफा टाटा ट्रस्ट के माध्यम से अस्पतालों, स्कूलों, पर्यावरण और काजीरंगा नेशनल पार्क जैसे कई परोपकारी कार्यों में खर्च किया जाता है।

एसयूवी सेगमेंट में टाटा नेक्सोन लगातार लोकप्रियता हासिल कर रही है। फाइव स्टार सुरक्षा रेटिंग के साथ-साथ इसका डीजल वेरिएंट अपने सेगमेंट में सर्वाधिक 30 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे रहा है। श्रीडूंगरगढ़-बीकानेर के बीच नियमित रूप से नेक्सोन से यात्रा करने वाले शिक्षक भव्य कटारिया का कहना है कि टाटा का माइलेज केवल कागजों पर ही नहीं, बल्कि वास्तविकता में भी मिल रहा है।

इसी तरह, ईवी नेक्सोन एक बार चार्ज करने पर 400 किलोमीटर तक का सफर तय कर रही है। एसबीआई की घूमचक्कर शाखा में कार्यरत बैंकिंग अधिकारी पूनमचंद सहू ने बताया कि कंपनी एक चार्ज में 489 किलोमीटर का दावा करती है, लेकिन सामान्य परिस्थितियों में भी 400 किलोमीटर तक का सफर आसानी से तय किया जा सकता है।

नेक्सोन के बेहतरीन माइलेज के कारण इसकी बुकिंग देश भर में तेजी से हो रही है। अनुमान है कि दीपावली और धनतेरस पर प्री-बुकिंग वाली गाड़ियों की ही डिलीवरी हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़