WhatsApp Menu
18 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  राधे कृष्णा महिला मंडल ने मनाया गणगौर उत्सव, संस्कृति जागरण का किया प्रयास।  |  भारतीय नववर्ष पर श्रीडूंगरगढ़ में निकलेगी भव्य प्रभात फेरी, तैयारियां प्रारंभ।  | 

जोधासर में शुरू हुआ एसएमएस खरीद केंद्र, विधायक सारस्वत बोले- किसानों को मिलेगा पूरा हक, खरीद रहेगी पारदर्शी

इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ के विधायक ताराचंद सारस्वत ने फीता काटकर केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। इस पहल से किसानों को अपनी मूंगफली की फसल बेचने के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य भी समय पर मिल सकेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

विधायक सारस्वत ने इस अवसर पर कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीद किसानों की आर्थिक ताकत का आधार है। उन्होंने प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सरकार किसानों को हर संभव मदद देने के लिए तत्पर है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और सहकारिता मंत्री गौतम दक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता दे रही है और भविष्य में भी खेती-किसानी को मजबूत करने के लिए कई नई योजनाएँ लागू की जाएँगी।

उद्घाटन कार्यक्रम में सोसायटी अध्यक्ष भागीरथ सिंह, व्यवस्थापक कल्याण सिंह, मैनेजर भीख सिंह, सुरेंद्र स्वामी, महेश राजोतिया, मल्लूनाथ, जेठनाथ सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित थे। विभागीय अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस पहल से क्षेत्र के किसानों में हर्ष का माहौल है और वे सरकार के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़