WhatsApp Menu
ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  |  होली के त्योहार पर पुलिस ने की दो कार्रवाइयां:-  |  दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  | 

जीवन रक्षा हॉस्पिटल में पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं मिलेगी नियमित और डॉ पारीक सहित दो विशेषज्ञ की सेवाएं मिलेगी साप्ताहिक।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देते हुए जीवन रक्षा हॉस्पिटल का उद्घाटन बुधवार को विधि विधान से किया गया है। घुमचक्कर से बीकानेर रोड पर हाइवे के निकट स्थित इस अस्पताल में रोगों का अत्याधुनिक ईलाज उपलब्ध रहेगा। अस्पताल के निदेशक डॉ विकास पारीक ने सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जीवन रक्षा हॉस्पिटल में पीडियाट्रिक्स के रूप में नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ दिव्या मोहता, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शिवानी गौड़, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ कुशल शर्मा, मेडिकल ऑफिसर डॉ भवानीशंकर शर्मा व जनरल व लोप्रोस्कोमिक सर्जन डॉ रमेश चौधरी की सेवाएं नियमित मिलेगी। वहीं प्रत्येक सोमवार को जनरल मेडीसिन डॉ विकास पारीक व प्रत्येक रविवार को चर्म यौन रोग एवं सौन्दर्य विशेषज्ञ डॉ श्रीकांत की सेवाएं भी मिल सकेगी। वहीं100 बेड के इस हॉस्पिटल में नियमित आउटडोर सेवाओं के साथ मरीज भर्ती वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, कम्प्लीट लेबरोट्रेरी, एक्सरे, सिटी स्कैन की सुविधाएं मिल सकेगी। डॉ पारीक ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ की धरा पर स्वच्छ व आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं देने का पूर्ण निष्ठा के साथ संकल्पित रूप से कार्य किया जाएगा। हॉस्पिटल के सीईओ पवन गोदारा ने सभी का स्वागत किया और भींवाराम सैनी ने सभी का आभार जताया। क्षेत्र के विभिन्न मौजिज लोग उद्घाटन समारोह में शामिल हुए और शुभकामनाएं दी।
ये रहें उद्घाटन में शामिल, दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। जीवन रक्षा हॉस्पिटल का बुधवार को समारोह पूर्वक उद्घाटन किया गया। डॉ विकास पारीक के परिवार ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इससे पूर्व पांच दिवसीय पूजन संपन्न किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, आचार्य केंसर हॉस्पिटल पीबीएम के कैसर रोग विशेषज्ञ डाक्टर शंकर जाखड़, किसान नेता तोलाराम जाखड़, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, समाजसेवी जुगल तावनियां, आशीष जाड़ीवाल, रामदेव बोहरा, शिव स्वामी, हनुमानप्रसाद व्यास, राधेश्याम सारस्वत, केशराराम गोदारा, रमेश प्रजापत, रामेश्वर लाल पारीक शामिल हुए। वहीं डाक्टर बजरंग टाक, डॉ नितिन गुप्ता, प्रवीण छिम्पा, दिनेश अग्रवाल, डॉ सुगीता पारीक, पारूल गुप्ता, मनोज सोखल सहित मेडिकल स्टाफ व टीम समारोह में शामिल हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़