WhatsApp Menu
बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  उत्तर पश्चिम रेलवे में  बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीवार पर दिखेगी टीचर्स की पूरी कुंडली  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने ईलाज दौरान दम तोड़ा, पिता ने डंपर चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने करवाया परिसर खाली  | 

जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपी युवकों को थानाधिकारी अरेस्ट किया, पढें पूरी खबर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 फरवरी 2026। जानलेवा हमले के दो आरोपियों को थानाधिकारी कश्यप सिंह ने अरेस्ट कर हवालात में पहुंचाया।
थानाधिकारी ने बताया कि शराब के लिए रूपए नहीं देने पर परिवादी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गांव सत्तासर निवासी 28 वर्षीय महेंद्र पुत्र कालूराम नायक व 25 वर्षीय देबूराम पुत्र गणेशाराम नायक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता देवें सत्तासर निवासी सुखपालसिंह उर्फ सेठूसिंह पुत्र मुन्नीरामसिंह राजपूत ने 20 अगस्त 2025 को मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया था कि शराब के रूपए मांगने पर नहीं देने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में फ्रेक्चर हो गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और जानलेवा हमले की धाराओं में दोनों फरार आरोपियों को थानाधिकारी ने गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़