WhatsApp Menu
मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी की नई कार्यकारिणी घोषित, धर्म यात्रा में अधिक सहभागिता का आह्वान, देखें फ़ोटो  |  मजबूत बूथ प्रबंधन से ही संगठन को मिलती है जीत: डॉ. गौतम  |  रोहिड़ा धाम से सुबह रवाना हुई डाक ध्वजा, किया स्वागत, उत्साही श्रद्धालु पहुंचे देशनोक।  |  मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी की नई कार्यकारिणी का किया गठन, इन्हें मिला दायित्व।  |  मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में विधायक सहित शामिल हुए कार्यकर्ता।  | 

जाखासर जीएसएस पर 4 घंटे का शटडाउन कल, कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद

डूंगरगढ़ one 22 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। 132 केवी जीएसएस जाखासर पर सोमवार 23 मार्च 2026 को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक शटडाउन प्रस्तावित किया गया है। यह शटडाउन मुख्य एवं सहायक बस बार के रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते लिया जा रहा है।

एईएन राजूलाल मीणा ने बताया कि शटडाउन के दौरान जीएसएस से निकलने वाले सभी 33 केवी आउटगोइंग फीडरों जाखासर नया और जाखासर पुराना की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इसके कारण संबंधित क्षेत्रों में करीब 4 घंटे तक बिजली बाधित रहेगी।

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़