WhatsApp Menu
घोषित की गई बजरंग दल की कार्यकारिणी, जानें किसे मिला क्या दायित्व  |  हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां  |  लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  |  ‘डॉ कलावती’ हुई “षोडशकला” हिंदी गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित, मिल रही बधाइयां  | 

जरूर पढें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से धर्म-कर्म से जुड़ी खास खबरें

ठंड में योगी नंदीनाथ ने प्रारंभ की जलधारा तपस्या।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। प्रतिदिन बढ़ रही ठंड के इस काल में महंत योगी पीरपंचम नाथजी के शिष्य नंदीनाथजी महाराज द्वारा 21 दिन की जलधारा तपस्या मंगलवार सुबह से प्रारंभ की गई है। चिड़पड़नाथ जी बगीची में हो रहें इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान सुबह सवा पांच बजे से महाराज महाकाल का जप करते हुए जलधारा तपस्या का क्रम संपन्न करते है। मंदिर प्रबंधन ने सभी शिव भक्तों से दर्शन करने का आग्रह करते हुए तप का महत्व बताया।

गुरू दर्शन यात्रा-2025 रवाना होगी 18 दिसंबर को, किया पोस्टर का विमोचन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। मंगलवार को स्थानीय सेवा केंद्र में साध्वी संगीतश्रीजी के सान्निध्य में टीम गुरू दर्शन यात्रा 2025 के पोस्टर का विमोचन किया गया। यात्रा प्रभारी अशोक झाबक ने बताया कि आचार्य भिक्षु का जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष में युगप्रधान आचार्य महाश्रमण भिक्षु जन्म भूमि कंटालिया में होंगे। इस अवसर पर तेरापंथ समाज के दानदाताओं के सहयोग से गुरूदर्शन यात्रा की व्यवस्था की गई है। यात्रा आगामी 18 दिसंबर को रात्रि को सेवा केंद्र से ही रवाना होगी तथा गुरू दर्शन कर विभिन्न जैन तीर्थों का भ्रमण करते हुए 22 दिसंबर को पुन: केंद्र पहुंच कर ही पूर्ण होगी। यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालु यात्रा संयोजक पवन सेठिया 94130 74724 पर संपर्क कर सकते है। सेठिया सहित यात्रा प्रभारी हरीश डागा ने बैनर का विमोचन किया। इस मौके पर चंद्रमोहन डागा, अशोक संचेती, कमल सिंघी, प्रदीप झाबक, तिलोकचंद हीरावत, सोहनलाल लूणिया, बाबूलाल भादानी, अरूण पुगलिया सहित समाज के अनेक मौजिज लोग शामिल रहें।

सामूहिक जप कर जताई गुरू के प्रति निष्ठा, हुए विजेता पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। तेरापंथ महिला मंडल की स्थानीय शाखा द्वारा मंगलवार सुबह 9 बजे से 10 बजे तक आचार्य तुलसी के नाम का सामूहिक जप किया गया। आयोजन केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री जी एवं साध्वी डॉ परम प्रभाजी के सान्निध्य में संपन्न हुआ। साध्वी परमप्रभा जी ने गुरुदेव के जीवन से संबंधित अनेक प्रेरक प्रसंगों का उल्लेख किया। साध्वी संगीतश्री जी ने भी आचार्य तुलसी के जीवन वृत्त से शिक्षा ग्रहण करने पर जोर दिया।मंत्री अंबिका डागा ने बताया कि तेरापंथ नवम अधिशास्ता आचार्य तुलसी के 100 वें दीक्षा वर्ष के उपलक्ष्य में जप का आयोजन किया गया। गुरु तुलसी को समर्पित कुल 4 आयाम जप, मौन, उपवास एवं आयम्बिल के क्रम को श्रद्धापूर्वक पूरा किया गया। तेरापंथ सभा के मंत्री एवं तेरापंथ महिला मंडल से उर्मिला गीया ने विचार प्रस्तुत किए और साध्वीवृंद द्वारा गीतिका प्रस्तुत की गई। इस दौरान सभा के पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य गण एवं समाज के अनेक लोग शामिल हुए। महिला मंडल द्वारा आयोजित की गई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के प्रायोजक पूनमचंद रतनलाल कनक कुमार दूगड़, सुनीता मीता महक समृद्धि दूगड़ का मंडल अध्यक्ष मंजू देवी बोथरा ने आभार जताया। मंत्री अम्बिका डागा ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का सफल संचालन मधु झाबक ने किया।

करणी कथा की तैयारी बैठक, ये हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। आगामी 16 दिसंबर से 24 दिसंबर तक देशनोक में आयोजित श्रीकरणी कथा महोत्सव के कथा वाचक डॉ करणी प्रताप मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। यहां बालाजी कृषि स्टोरी पर आयोजित तैयारी बैठक में कथावाचक ने 100वीं कथा के बारे में जानकारी देते हुए श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होने का आग्रह किया। इस दौरान बैठक में सत्यनारायण स्वामी, मनोज डागा, गोरधन व्यास, ओमप्रकाश गांधी, जितेंद्र सोनी, देवराज सिंधी, एडवोकेट रणवीर सिंह, गणेश कायल, श्रीभगवान व्यास शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़