WhatsApp Menu
रामनवमी पर कपड़े के थैले बांटे, प्लास्टिक मुक्त बीकानेर का दिलाया संकल्प  |  किए गए पवित्रगुदडी के दर्शन, शबद गायन के बाद हुआ अग्नि नृत्य  |  नेहरू पार्क में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, महा रासलीला व कृष्ण मथुरा गमन का भावपूर्ण वर्णन  |  मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशिक्षण, बीएलओ-सुपरवाइजरों को दिए जरूरी निर्देश  |  रेलवे स्टेशन समस्याओं के समाधान को लेकर एनवीपी ने केन्द्रीय मंत्री को भेजा ज्ञापन  | 

जरूरतमंद परिवार को मिला आशियाना, सोशल मीडिया की सकारात्मकता, हुआ सपना साकार, जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़, 19 अक्टूबर 2025। कल दीपोत्सव का पावन पर्व है और इस शुभ घड़ी में अपने घर का सपना संजोए लाखों लोग उम्मीदों के दीप जलाए बैठे हैं। ऐसे में, श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास में एक जरूरतमंद परिवार का बरसों पुराना सपना सोशल मीडिया के माध्यम से साकार हुआ है।

रविवार को नरनारायण सेवा संस्थान की अध्यक्षा, सुषमा श्याम करनाणी ने विधिवत पूजन संपन्न करवाकर इस नए घर को परिवार को सौंपा। संस्थान के सक्रिय सदस्य और युवा आनंद जोशी ने बताया कि कालूबास के भरत ने सोशल मीडिया पर इस परिवार की मदद के लिए गुहार लगाई थी। आनंद ने भी लोगों को परिवार के एकमात्र सदस्य के बीमारियों से जूझने की जानकारी दी और मदद की अपील की।

देखते ही देखते, अनेक सेवाभावी लोगों ने इस नेक कार्य में अपना योगदान दिया। उदारतापूर्वक दिए गए दान से दो कमरों का एक छोटा सा घर इस परिवार के लिए बन पाया। संस्थान पिछले दो महीनों से इस परिवार के राशन का खर्च भी उठा रहा है।

आनंद और भरत के इस प्रयास की सेवाभावी लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की और युवाओं को सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करने की प्रेरणा दी। लोगों का कहना था कि यदि युवा शक्ति सही दिशा में प्रयास करे, तो सोशल मीडिया ज़रूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो सकता है। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने परिवार को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़