WhatsApp Menu
बिग्गाजी मंदिर में सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने लगाई धोक, ध्वजा बांध मांगी मन्नतें।  |  धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा  |  ब्राइट फ्यूचर के सितारों ने 12वीं में किया नाम रोशन, हासिल किया बेहतरीन  |  मादक पदार्थो की तलाश में क्षेत्र के इस गांव में पहुंची एंटी नारकोटिक्स टीम, दी दबिश, हो रही तलाशी।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की दो खबरें पढ़े एक साथ  | 

जयपुर से आई टीम ने मारी श्रीडूंगरगढ़ मंडी में रेड, कृषि विभाग ढूंढ रहा नकली यूरिया, खाद, बीज।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनज़र, शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे यह कार्यवाही शुरू हुई। यह टीम, सीधे जयपुर से आई है और मंडी परिसर में नकली खाद, बीज और यूरिया की तलाश कर रही है।

कार्यवाही में शामिल अधिकारियों में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के ओएसडी एवं जोइंट डायरेक्टर के.के. मंगल, सहायक निदेशक रघुवर दयाल, कृषि अधिकारी महेंद्र विश्नोई, गिरिराज चारण, मेघराज बंजारा, और सहायक निदेशक मुकेश गहलोत जैसे उच्च अधिकारी शामिल हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी कृषि विभाग की टीमों ने श्रीडूंगरगढ़ मंडी में छापे मारे थे, लेकिन तब कोई ठोस सफलता नहीं मिली थी। ऐसे में, यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जयपुर से आई विशेष टीम को कोई सफलता मिलती है या नहीं। क्या शिकायतों में सच्चाई है, या पिछली बार की तरह यह भी निराधार साबित होती है, इसका पता जल्द ही चल जाएगा।

इस मामले से जुड़ी हर ताज़ा जानकारी के लिए आप श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ बने रहें। हम आपको पल-पल की खबर से अवगत कराते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़