डूंगरगढ़ one 7 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। आज राजधानी जयपुर में आयोजित सोशल मीडिया वॉरियर्स बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बीकानेर के भाजपा नेता कोजूराम सारस्वत, जतिन सहल सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सौजन्य मुलाकात की। पार्टी के आई-टी सेल और संगठन से जुड़े सोशल मीडिया टीम को राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं व भाजपा संगठन की गतिविधियों को प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुँचाने पर चर्चा हुई।
बैठक में सोशल मीडिया रणनीति, प्रचार-प्रसार की रूपरेखा और डिजिटल माध्यमों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया गया। उपस्थित जनों ने कहा कि अब समय है कि सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक सरकार की योजनाओं और पार्टी की उपलब्धियों को सरल व सटीक तरीके से पहुँचा कर समाज में सकारात्मक संदेश दिया जाए।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि आगामी समय में इस पहल से साझा प्रयासों के माध्यम से संगठन और सरकार की जन-परिचालन गतिविधियाँ और प्रभावी रूप से जनता तक पहुँचेंगी।