WhatsApp Menu
ब्राइट फ्यूचर स्कूल ने रथों पर निकाली रैली, उड़ाए रंग और गुब्बारे, किया सम्मान।  |  संस्कार पब्लिक स्कूल में हर्ष कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा व कानून की जानकारी दी, जताया आभार।  |  जयपुर सचिवालय में विधायक की मंत्रियों से मुलाकात, क्षेत्र में विकास कार्यों की उठाई मांग।  |  जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को लेकर जयपुर में मंथन  |  गाय से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार, बीकानेर जा रहा परिवार हुआ चोटिल।  | 

जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को लेकर जयपुर में मंथन

डूंगरगढ़ one 7 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। विधायक ताराचंद सारस्वत ने मंगलवार को जयपुर सचिवालय में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी से मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़े जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने, लंबित विकास कार्यों को गति देने और नई योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

विधायक सारस्वत ने अपने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रभावी पहल करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि आमजन को राहत देने के लिए बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ होना जरूरी है। इस पर उपमुख्यमंत्री और जलदाय मंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बैठक में खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास और कोलायत विधायक अंशुमान भाटी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़