WhatsApp Menu
आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  |  विकसित राजस्थान रन 2026 में एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी, महाविद्यालय में भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित  | 

जचकी के गीतों की पुनर्रचना कर प्रभावी प्रस्तुति दी, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 दिसंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ महिला मंडल के युवती विभाग द्वारा महिला मंडल भवन में “परंपरा विद मॉडर्निटी” एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंडल की महिलाओं व युवतियों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों की पुनर्रचना के तहत नामकरण के समय गाए जाने वाले जचकी गीत “पीलों रंगादयो” को बिल्कुल नए व रोचक रूप में प्रस्तुत किया। महिलाओं ने गीत गायन के साथ प्रभावी नाटकीय प्रस्तुति भी दी। इस दौरान नववर्ष पर कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें निर्णायक की भूमिका साक्षी दुगड़ व भावना दुगड़ ने निभाई। अनेक युवतियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और प्रथम स्थान चांदनी बोथरा ने, द्वितीय स्थान उर्मिला गिया ने, तृतीय स्थान आरती मालू, व चतुर्थ स्थान विजेता चोपडा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में एक नबंर गेम खेल भी खेला गया जिसमें विजेता आरती मालू रही। सभी विजेताओं को मंडल द्वारा पुरस्कृत किया गया वहीं सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। दोनों निर्णायकों का भी सम्मान किया गया। वहीं पारंपरिक गीत की पुनर्रचना में विशेष प्रयासों के लिए उर्मिला गिया का सम्मान भी किया गया। मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा ने सभी का स्वागत किया व मंत्री अंबिका डागा ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़