WhatsApp Menu
आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  |  विकसित राजस्थान रन 2026 में एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी, महाविद्यालय में भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित  | 

छाया कोहरा, किसानों ने जताई प्रसन्नता, वाहन चालकों के लिए अलर्ट

श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 दिसंबर 2025। मंगलवार को सुबह क्षेत्र के खेतों इस सीजन का पहला कोहरा छाया है। किसान वर्ग ने प्रसन्नता जताते हुए इसे फसलों के लिए लाभदायक बताया है। तापमान में गिरावट के साथ जिले भर सर्दी बढ़ गई है। बीकानेर चूरू में घने कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण शीतलहर से जनजीवन प्रभावित होगा। बता देवें गत दो दिनों से बीकानेर चूरू सहित उत्तरी पश्चिमी जिलों में हल्के बादल छाए रहें है। श्रीडूंगरगढ़ में सुबह व रात को सर्दी तेज हो गई है, परंतु दिन में अच्छी धूप भी मिल रही है। विदित रहें दिल्ली व एनसीआर में प्रदूषण और कोहरा जानलेवा स्तर पर है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों से एहतिहात बरतने की बात कही है। वहीं बुजुर्ग व बच्चों का सर्दी से ध्यान रखने के निर्देश भी जारी किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़