डूंगरगढ़ one 7 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति की बैठक रविवार को छात्रावास परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य ने की। मंत्री सुशील सेरडिया ने भवन निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट और बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया, जिस पर सदस्यों ने विस्तार से चर्चा की।
3.43 करोड़ की आय-व्यय रिपोर्ट को मंजूरी
बैठक में सुशील सेरडिया द्वारा प्रस्तुत 3.43 करोड़ की आय-व्यय रिपोर्ट की समीक्षा की गई। सदस्यों ने रिपोर्ट को संतोषजनक बताते हुए इसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। साथ ही चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
समाजहितकारी विषयों पर मंथन
बैठक में समाज में शिक्षा, नशामुक्ति, सामाजिक कुरीतियों और युवाओं की समस्याओं पर चिंता जताई गई। सदस्यों ने कहा कि समाज में बढ़ती नशावृत्ति और कुप्रथाएं भविष्य के लिए चुनौती बन रही हैं। इन मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए समिति द्वारा लगातार प्रयास किए जाने की दिशा में सुझाव दिए गए।
11-11 हजार रुपए न्यूनतम राशि से नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य
संस्था में समाज के अधिकतम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समिति ने 11-11 हजार रुपये न्यूनतम सहयोग राशि के साथ नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य तय किया। सदस्यों ने इस पहल को समाज के विकास में महत्वपूर्ण कदम बताया।
दोनों छात्रावासों की शिक्षा व्यवस्था पर समीक्षा
बैठक में संचालित दोनों छात्रावासों की शिक्षा व्यवस्था की प्रगति, छात्रों की आवश्यकताओं और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार को लेकर भी सुझाव दिए गए। समिति ने शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की बात कही।
सहयोग राशि सौंपने और घोषणाओं का सिलसिला
बैठक के दौरान देवाराम भगवानाराम ज्याणी (लिखमादेसर), मनोहरलाल कड़वासरा (बिंझासर), मोडाराम तरड़ (आड़सर), भागुराम जाखड़ (बिग्गा) और पन्नालाल डेलू (लिखमीसर) ने अपनी पूर्व घोषित सहयोग राशि समिति को सौंपी। इसी क्रम में भागुराम जाखड़ (बिग्गा) ने आर्थिक रूप से कमजोर एक बालिका को गोद लेने की घोषणा कर प्रेरणादायी पहल की।
अध्यक्ष ने किया 1.01 लाख रु. सहयोग का ऐलान
अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य ने छात्रावास विकास के लिए 1.01 लाख रुपये सहायता देने की घोषणा की। वहीं, शिक्षक ओमप्रकाश बाना ने भी छात्रावास के लिए सहयोग देने की बात कही। आर्य ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की समस्याओं के समाधान की कुंजी है।
सदस्यों ने दिए अपने सुझाव
बैठक में लक्ष्मणराम खिलेरी, तोलाराम सिहाग, कानाराम तरड़, हरिराम सारण, सहिराम सायच, संगीता बेनीवाल सहित कई सदस्यों ने समाजहितकारी मुद्दों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए और शिक्षा तथा जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
इन सदस्यों की रही उपस्थिति
बैठक में मोडाराम तरड़, रेवंतराम चौधरी, प्रभुराम बाना, नेमाराम तरड़, भंवरलाल खिलेरी, ओमकाराराम ज्याणी, ओमप्रकाश कस्वां, अमीलाल ज्याणी, भागुराम जाखड़, डूंगरराम गोदारा, मुलाराम खिलेरी, लेखराम गोदारा, मल्लूराम तरड़, जुहाराराम डूडी, भागुराम गोदारा, मोहनराम कड़वासरा, रामप्रताप तरड़, सत्यनारायण, दयानंद बेनीवाल, श्यामसिंह सारण, हरलाल भाम्भू और मुन्नीराम उपस्थित रहे। अंत में छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार व्यक्त किया।