श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 जुलाई 2025। सोमवार को मुहर्रम का अवकाश देने की सूचना केंद्र सरकार के हवाले से देश के नामचीन अखबारों में प्रकाशित हुई। इसी के साथ अनेक मिडिया प्लेटफार्म पर ये प्रकाशित हुई। अवकाश पर संशय की स्थिति देखते हुए श्रीडूंगरगढ़ ONE ने जिला सूचना अधिकारी हरिशंकर आचार्य से जानकारी ली, इस पर आचार्य ने कहा कि राजस्थान सरकार को ऐसा कोई आदेश नहीं है। उन्होंने कहा कि कल सभी प्रशासनिक कार्यालय व स्कूलें व कॉलेज खुलेगें। बता देवें सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ में बेनीसर, समन्दसर, लखासर व दुसारणा पण्डरिकजी में शिविरों का आयोजन होगा।