WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

घिनोनी वारदात का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, मौके पर पहुंची एफएसएल टीम, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 26 जनवरी 2026। रविवार की शाम एक 60 वर्षीय युवक अपने ही पड़ोस में रहने वाली 8 साल की अबोध बच्ची को बहला फुसला कर अपने घर ले गया। आरोपी को दादा-दादा कहने वाली बच्ची उस पर भरोसा कर उसके साथ चली गई और आरोपी ने उसके साथ घिनोनी वारदात की। आरोपी ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ करते हुए जबरदस्ती बदसलूकी की, उसके प्राइवेट पार्ट से भी छेड़छाड़ की जिससे बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर जख्म लगते हुए खून आने लगा। खून को देख आरोपी घबरा गया व बच्ची को 20 रुपये देकर किसी को नही बताने की बात कह कर अपने घर से भेज दिया। अपने घर आने पर बच्ची घबराई हुई थी व उसके परिजनों ने पूछा तो उसने वारदात के बारे में बताया। इसके बाद आरोपी अपने घर से फरार हो गया व बच्ची के पिता ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने भी मामले की गम्भीरता को देखते हुए बच्ची का मेडिकल करवाया व आरोपी की तलाश में चार टीमें बना कर तलाश शुरू की। थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि देर रात आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है एंव सोमवार सुबह बीकानेर से एफएसएल टीम को मौके पर बुला कर साक्ष्य एकत्र किए गए है। मामले की जांच श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत कुमार कर रहे है।

शहर आक्रोशित, आमजन में रोष।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। रविवार शाम को हुई इस वारदात के बाद क्षेत्रवासी आक्रोशित है व पूरे शहर में रोष फैला हुआ है। क्षेत्रवासी आरोपी के खिलाफ कठोर कार्यवाही व फास्ट ट्रेक अदालत में मामले को देकर घिनोनी व गिरी हुई वारदात करने वाले को कठोर सजा देने की मांग कर रहे है।
बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे में जानकारी देवें।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। घटना शर्मनाक है और नन्हें मुन्ने मासूम ऐसी घटनाओं में असहनीय शारीरिक व मानसिक पीड़ा झेलते है। उनके कोमल दिमाग पर बुरा असर जीवन भर अंकित रह सकता है। आजकल ऐसे घिनौने लोग घरों में या घरों के आसपास मिलने लगे है। सामाजिक चिंतक अभिभावकों को कच्ची उम्र में ही बच्चों को गुड टच व बैड टच का फर्क समझाने व ऐसी स्थिति में वे क्या करें की जानकारी जरूर साझा करने की बात कह रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़