WhatsApp Menu
दिल्ली पहुंचे सिद्ध ने की केंद्रीय मंत्री व पदाधिकारियों से मुलाकात, हुई संगठनात्मक चर्चा  |  21 मार्च की शाम निकलेगी गणगौर की भव्य सवारी, 22 मार्च की सुबह होंगे फैरे, मिलेंगें अनेकों पुरस्कार  |  महिला को घसीट कर घर से निकाला, मकान पर कब्जा करने के आरोप में मामला दर्ज  |  घर की बाखल में सो रहें ग्रामीण का फोन हुआ चोरी, उसी के फोन-पे से किए रूपए ट्रांसफर, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज  |  गांव के कच्चे रास्ते पर बोलेरो सहित 22 कार्टून शराब जब्त, SI रतनलाल की टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम  | 

घर की बाखल में सो रहें ग्रामीण का फोन हुआ चोरी, उसी के फोन-पे से किए रूपए ट्रांसफर, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 मार्च 2026। घर की बाखल में सो रहें एक ग्रामीण के तकिए के नीचे से उसका एंड्रोयड फोन चोरी हो गया और इसी में फोन पे चलाकर अज्ञात चोर ने रूपए ट्रांसफर कर लिए।
परिवादी इंदपालसर राईकान निवासी अर्जुनराम पुत्र भगवानाराम सुथार ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 10 अक्टूबर 2025 की रात वह अपने घर की बाखल में सो रहा था। उस रात कोई अज्ञात चोर उसके तकिए के नीचे से मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। जब वह सुबह उठा तो फोन की तलाश की परंतु नहीं मिला। फोन लगातार ऑफ आ रहा था और 11 अक्टूबर 2025 की दोपहर ऑन हुआ। जिस पर घंटी करने पर किसी ने नहीं उठाया। उसके बाद 11 अक्टूबर को ही अज्ञात चोर ने पहले 10 रूपए, फिर 4 हजार रूपए, 500 रूपए, व 400 रूपए सिमर नाम के बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए। उसके बाद 12 अक्टूबर 2025 को रेशमा नाम के बैंक खाते में दो बार में 50-50 हजार रूपए ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार कर रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़