WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

घटिया निर्माण के आरोपों पर आमने सामने हुए ग्रामीण व ठेकेदार, रूकवाया पीएचसी निर्माण

श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 जनवरी 2026। क्षेत्र के गांव आड़सर में बन रहे प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने को आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह कार्य रूकवा दिया। ग्रामीण सामूहिक रूप से निर्माण स्थल पर पहुंचे एवं कार्य की जांच करते हुए नियमों को दरकिनार कर निर्माण करवाने का आरोप लगाया। ग्रामीण शंकरलाल भामूं, रूघाराम थोरी, बीरबल सैन, रमेश कुमार महिया, केवलराम नायक, शैतानराम नायक, मालाराम सांसी, मूलाराम नायक, शुभकरण उपाध्याय, किशन भामूं आदि ने निर्माण कार्य में सामग्री कमजोर लगाने की बात कही एवं अपना विरोध जताया तो ठेकेदार व कार्मिकों ने घटिया निर्माण की लेयर हटाने व आगे का निर्माण नियमानुसार करवाने की बात कही। ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सहन नहीं करने की चेतावनी दी। इस मौके पर ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाए जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़