गाड़ी की लॉन्चिंग के बाद से ही श्रीडूंगरगढ़ में हैरियर को लेकर जबरदस्त उत्साह है। आकर्षक डिज़ाइन, दमदार मजबूती और शानदार पिकअप के साथ यह गाड़ी एक बार चार्ज करने पर 689 किलोमीटर तक का सफर तय करने में सक्षम है। इसके अतिरिक्त, लेवल 2 अडास लेवल, 7 एयरबैग और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग जैसी खूबियां इसे सड़क पर सुरक्षित बनाती हैं।
बुधवार को टाटा मोटर्स के श्रीडूंगरगढ़ शोरूम में हैरियर की लॉन्चिंग और पहली डिलीवरी का समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित फाइनेंसर भी मौजूद थे, जिन्होंने टाटा की गाड़ियों की प्रशंसा करते हुए श्रीडूंगरगढ़ में टाटा की सेवाएं शुरू होने को ऑटोमोबाइल जगत के लिए एक बेहतरीन शुरुआत बताया।
समारोह में एसबीआई चेस्ट ब्रांच के मैनेजर गौतम कुमार, पीएनबी मुख्य शाखा मैनेजर विनोद कुमार मीणा, एसबीआई घूमचक्कर शाखा प्रबंधक दीपक कुमार, उपप्रबंधक पूनमचंद सहू, पीएनबी घूमचक्कर रोड शाखा प्रबंधक मानसिंह, बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार, सहायक राहुल पंवार, राजस्थान ग्रामीण बैंक की मुख्य बाजार शाखा के प्रबंधक पुष्पेन्द्र कुमार, राजस्थान ग्रामीण बैंक पंचायत समिति शाखा से उपप्रबंधक संजय कुमार, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक से ब्रांच मैनेजर गोपीकिशन पारीक, अभिमन्यु पारीक, दिनेश स्वामी, रवि स्वामी, सुंदरम फाइनेंस के ब्रांच हेड संदीप यादव, श्रीराम फाइनेंस से धर्मवीर सिंह राठौड़ आदि फाइनेंसरों ने शिरकत की। सभी ने एक स्वर में टाटा के वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से सबसे भरोसेमंद बताया और स्थानीय सेवाओं की सराहना की। इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश स्वामी को हैरियर ईवी की पहली डिलीवरी दी गई।
इस वर्ष जीएसटी में कमी और त्योहारी सीजन में कंपनी द्वारा दी जा रही आकर्षक योजनाओं के कारण टाटा की गाड़ियों की बिक्री में भारी उछाल देखा जा रहा है। सितंबर माह में टाटा नेक्सॉन सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब अपने नाम कर चुकी है। श्रीडूंगरगढ़ में नवरात्रि से लेकर अब तक 26 परिवारों ने टाटा की गाड़ियां खरीदी हैं, और उन्हें अपने परिवार का हिस्सा बनाया है।
हालांकि, धनतेरस, रूपचौदस और दीपावली के पर्व पर सीमित स्टॉक ही उपलब्ध हो सकेगा। श्रीडूंगरगढ़ टाटा शोरूम के प्रबंधक गोविंद सारस्वत ने बताया कि स्टॉक सीमित होने के कारण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर गाड़ियों की डिलीवरी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्रवासी त्योहार के पावन अवसर पर मुहूर्त के अनुसार अपनी बुकिंग करवा सकते हैं और बुकिंग की गई गाड़ियों को दीपावली के बाद भी त्योहारी स्कीम में खरीद सकते हैं।