WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

ग्राम विकास अधिकारियों ने जताया विरोध, चुनाव में प्रगणक नहीं लगाए जाने की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 जनवरी 2026। क्षेत्र के सभी ग्राम विकास अधिकारियों ने गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ में स्नेह मिलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी ग्राम विकास अधिकारी शामिल हुए और महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा की गई। बैठक के बाद सभी ग्राम विकास अधिकारी पंचायत समिति पहुंचे और विकास अधिकारी को ज्ञापन देते हुए पंचायत चुनाव 2026 में प्रगणकों के रूप में अनेक ग्राम विकास अधिकारियों को भी लगाए जाने का विरोध जताया।
ग्राम विकास अधिकारियों ने गुरूवार को सामूहिक रूप से इसका विरोध जताते हुए पंचायत समिति के विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल के नाम ज्ञापन सौंपा। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के बैनर तले दिए ज्ञापन में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुदर्शन महिया च जिला प्रतिनिधि मनोज कुमार सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम विकास अधिकारियों के पास प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा योजना, पेंशन भौतिक सत्यापन कार्य, ई केवाईसी का कार्य, 2024-25 की वार्षिक ऑडिट जो 22 जनवरी 2026 से होनी है के कार्य सहित ग्राम पंचायतों के अनेक कार्य है। कार्य की अधिकता के कारण प्रगणक का कार्य करना मुश्किल है और कर्मचारियों पर अनावश्यक कार्य का दबाव है। उन्होंने कहा कि इससे ग्राम विकास अधिकारी को मुक्त किया जाए। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी सीताराम जाखड़, रामसिंह, रमेशसिंह मोटसरा, सुभाष बुरड़क, मनफुल महिया, पिंकू प्रजापत, सुमन पूनियां, सीमा सहित उपखंड क्षेत्र के सभी ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़