WhatsApp Menu
आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  |  विकसित राजस्थान रन 2026 में एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी, महाविद्यालय में भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित  | 

गौसेवा व जरूरतमंद की सेवा कर नेताओ ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 दिसंबर 2025। सीएम भजनलाल शर्मा का जन्मदिन आज प्रदेश भर में भाजपा नेताओं ने विभिन्न आयोजनों के साथ मनाया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने अपने समर्थकों के साथ श्रीकरणी गौसेवा समिति, कोटासर (गौशाला) में पहुंचकर गौसेवा कर सीएम का जन्मदिन मनाया। सभी ने गौवंश को गुड़ व लापसी खिलाई और सीएम के दीर्घायु होने की कामनाएं की। विधायक ने कहा कि गौसेवा हमारी संस्कृति एवं सनातन परंपरा की मूल आत्मा है, जो करुणा, सेवा, त्याग और सहअस्तित्व का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा के माध्यम से समाज में सद्भाव, नैतिकता और मानवीय मूल्यों का संचार होता है। इस दौरान भाजपा देहात उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, देहात भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह तंवर, उत्तमनाथ सिद्ध, रेंवत नाई, जगदीश पारीक, गौशाला के अगर सिंह पड़िहार सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गौसेवा से जुड़े गौसेवक उपस्थित रहें। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने सेवा बस्तियों में कबंल का वितरण कर सीएम का जन्मदिन मनाया। सुथार ने जरूरतमंद की सेवा को नारायण सेवा बताते हुए सीएम के लिए मंगलकामनाएं की। इस दौरान वे सेवा बस्तियों में, रेलवे स्टेशन, कालू रोड, आड़सर बास सहित सार्वजनिक स्थान पर जरूरतमंदो को कंबले वितरित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़