WhatsApp Menu
रविवार को उपखण्ड़ कार्यालय के समक्ष पहुंचें कांग्रेसी, जलाया मोदी का पुतला, लगाए नारे।  |  15 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  एनएच-11 पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, पुलिस-टोल टीम ने वाहन चालकों को दिए सड़क सुरक्षा के संदेश  |  ट्रेक्टर टॉली में पीछे से जा भिड़ी पिकअप, दो युवक गंभीर घायल।  | 

गौरव कृष्ण गोस्वामीजी करेंगे कथा, तेजा गार्डन में कल शुरू होगा भव्य आयोजन, तैयारियां हुई संपन्न

श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 दिसंबर 2025। कल से सात दिन भागवत भक्ति की रसधार बहेगी और सैंकड़ों श्रद्धालु इस भक्ति रस का पान करेंगे। मौका होगा श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास निवासी व दिल्ली प्रवासी राधाकृष्ण करनाणी परिवार द्वारा भव्य भागवत कथा के आयोजन का, कथा आयोजन सेरूणा के तेजा गार्डन में कल प्रारंभ होगा। बुधवार दोपहर 2 बजे कथा प्रारंभ होगी और व्यासपीठ से वृंदावन के गौरव कृष्ण गोस्वामीजी कथा का वाचन करेंगे। करनाणी परिवार का पूरे कुंटुब सहित कथा श्रवण का लाभ लेगा। कथा में बड़ी संख्या में विद्वान जन शामिल होंगे व दिल्ली प्रवासी परिवार के अनेक जानकार भी कथा श्रवण का लाभ लेने सेरूणा पहुंचेगे। परिवार के युवा सदस्य कथा व्यवस्थाओं में जुटे है। कथा आयोजन हेतु 80*200 फीट का विशाल व भव्य डोम सजाया गया है। कथा की भव्य तैयारियों को आज पूर्ण कर दिया गया है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि कथा स्थल के लिए श्रीडूंगरगढ़ से दो बसों का संचालन होगा। जिसमें पहली बस आड़सर बास के श्रीराम भवन से 1 बजे रवाना होगी और यही बस सवा एक बजे बिग्गाबास गणेश मंदिर पहुंचेगी। यहां से सिंधी कॉलोनी होकर सवारी लेते हुए कथा स्थल सेरूणा के तेजा गार्डन पहुंचेगी। दूसरी बस कालूबास के पाराशर मंदिर से दोपहर 1 बजे रवाना होगी और सवा एक बजे मोमासर बास के गींदड़ मैदान पर पहुंच कर सवारियां लेकर कथा स्थल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़