WhatsApp Menu
दो बच्चों सहित महिला को भगा ले जाने के आरोप में एक नामजद के खिलाफ मामला दर्ज, पढें पूरी खबर।  |  22 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  गणगौर उत्सवों की मची है धूम  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  भागवत कथा में दूसरे दिन राजा परीक्षित के प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु।  | 

गौपूजन के साथ गौकृपा कथा प्रारंभ, पहले दिन साध्वी श्रद्धा दीदी ने गौसेवा की दी प्रेरणा

श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 नवंबर 2025। गांव कल्याणसर नया में गौकृपा कथा का आयोजन शुक्रवार को विधि विधान से प्रारंभ हुआ और गांव भर में माहौल भक्तिमय बन गया है। शुक्रवार को ठाकुरजी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई व झांकिया सजाई गई। बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने कलश यात्रा में भाग लिया। यात्रा श्रीजसनाथजी पीड़ा ग्रस्त गौशाला समिति के प्रांगण में पहुंच कर पूर्ण हुई। यहां साध्वी श्रद्धा गोपाल दीदी ने गौमाता का पूजन किया। पूजन के बाद कथा प्रारंभ हुई। जिसमें कथा के प्रथम दिन गाय के धरती पर गौलोक धाम से गौमाताओं के आगमन की कथा सुनाते हुए गौसेवा की प्रेरणा दी। साध्वी ने कहा कि किसी भी श्राप से मुक्ति के लिए एकमात्र उपाय गाय की शरण लेना ही है। उन्होंने संगत सदैव भले की करने की बात कहते हुए कहा कि पापी का संग करने से उसके जीवन की नकारात्मकता का प्रभाव संग करने वाले पर भी पड़ता ही है। कथा में अनेक महिला व पुरूष श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजक समिति सदस्यों ने बताया कि सप्तदिवसीय गौ कथा में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक कथा का वाचन होगा। समिति सदस्यों ने कथा संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं को संभाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़