WhatsApp Menu
ग्राम सहकारी समितियों के कार्मिकों ने मांगा अपना हक, रोष जताते हुए दी आंदोलन की चेतावनी  |  श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में ‘राजस्थान को जानें’ क्विज, ताराचंद रहे अव्वल  |  राजस्थान को जानो क्विज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, सिद्धि कुमारी प्रथम  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढें दो खास आयोजनों की पूरी खबर  |  मारपीट व एससीएसटी एक्ट के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूल के पास धूम्रपान बेचने पर पकड़ा दो युवकों को, पढें पूरी खबर  | 

गोस्वामी फार्म हाऊस, लखासर व मोमासर के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, ये रहें मौजूद

श्रीडूंगरगढ़ शहर से जैसे ही बिश्नोई का काफिला आगे बढ़ा, हाइवे पर स्थित गोस्वामी फार्म हाउस पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारों से आसमान गुंजा दिया। यहां ओबीसी मोर्चा की टीम सक्रिय रूप से स्वागत में जुटी रही और प्रदेश उपाध्यक्ष को 51 किलो की फूलों की माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अशोक कुमार महावर, मंडल अध्यक्ष मेघराज सोनी, रविकांत सैनी, गोपाल छापोला, रमेश कुमार सैनी, श्रवण कुमार प्रजापत, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश शर्मा, मनीष गिरी, नरेश पुरी, प्रवीण गिरी सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मोमासर के कार्यकर्ताओं ने भी उत्साह में कोई कमी नहीं रखी। हाइवे पर कितासर के निकट पहुंचकर उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलियां, पूर्व सरपंच जेठाराम भामू, भंवरलाल गोदारा सहित पूरे गांव के कार्यकर्ताओं ने मिलकर बिश्नोई को 51 किलो की माला पहनाकर बधाई दी।

स्वागत का सिलसिला यहीं नहीं थमा। लखासर सहित आसपास के देहात में भी जगह-जगह अभिनंदन समारोह आयोजित किए गए। बेनीसर, जोधासर, झंझेऊ, लखासर जैसे गांवों में बिश्नोई के स्वागत के लिए आसपास के क्षेत्रों से भाजपा समर्थक पहुंचे। लखासर में एक बड़ा आयोजन हुआ, जहां गांव के कुनणमल और सहीराम ने प्रदेश उपाध्यक्ष को साफा और फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया।

विधायक ताराचंद सारस्वत का मोहनलाल नाई और मदनसिंह राठौड़ ने स्वागत किया। देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया का डूंगरराम प्रजापत और जेठाराम मेघवाल ने अभिनंदन किया। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई को कैलाश पुरी और लालाराम नायक ने साफा व फूलमाला से सम्मानित किया। अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इमरान राइन का भंवरसिंह तंवर और आसुसिंह पड़िहार ने स्वागत किया। देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने सभी नेताओं का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस दौरान कार्यक्रम में नरेश मोट, मोहननाथ ऊपनी, राजू शर्मा, लालाराम नायक, मनफूल ऊपनी, कानाराम जैसलसर, हड़मानराम खिलेरी, लक्ष्मण सिद्ध पूनरासर, चुननाथ सिद्ध पूनरासर, प्रेम कुमार नाई, भगवान नाथ, ईश्वरनाथ, ओमप्रकाश सोनी, बाबूलाल जाखड़, अग्रसिंह, श्रवण विश्नोई, भंवरसिंह, तोलाराम, गोपालराम नायक, जेठूसिंह तंवर, नारायणसिंह तंवर, लिखमराम प्रजापत, लेखराम शर्मा दुलचासर, अविनाश गिरी, भजनलाल प्रजापत, अजीत प्रजापत, हड़मानाराम प्रजापत, राजूराम प्रजापत, मामराज प्रजापत सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

बिहारीलाल बिश्नोई का यह दौरा श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह और ऊर्जा का प्रतीक बना रहा। कार्यकर्ताओं ने जिस गर्मजोशी और उत्साह से उनका स्वागत किया, वह क्षेत्र में पार्टी की लोकप्रियता और सक्रियता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़