WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

गेहूं एमएसपी 2585 रुपए: 1 फरवरी से किसान करा सकेंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

राजस्थान में 25 जून तक खुलेगा पोर्टल, 10 मार्च से शुरू होगी खरीद

डूंगरगढ़ one 29 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भारत सरकार ने रबी विपणन सीजन 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। एमएसपी पर गेहूं बेचने के लिए राजस्थान के किसानों को 1 फरवरी से 25 जून 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।

किसान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की वेबसाइट food.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध “गेहूं खरीद हेतु किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल” के जरिए स्वयं या ई-मित्र केंद्र के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

जन आधार अनिवार्य, खाते में मिलेगा भुगतान

पंजीकरण के लिए किसान का अद्यतन जन आधार कार्ड जरूरी होगा। गेहूं विक्रय का भुगतान सीधे जन आधार से जुड़े बैंक खाते में किया जाएगा। ऐसे में किसान पहले यह सुनिश्चित करें कि उनका बैंक खाता जन आधार से लिंक हो।

10 मार्च से 30 जून तक होगी गेहूं खरीद

रबी विपणन सीजन के तहत प्रदेश में गेहूं की खरीद 10 मार्च से 30 जून 2026 तक की जाएगी। इसके लिए राज्यभर में 383 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। खरीद केंद्रों की सूची विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।

इन एजेंसियों के जरिए होगी खरीद

इस साल गेहूं खरीद का जिम्मा भारतीय खाद्य निगम (FCI), राजफेड, तिलम संघ, नाफेड, एनसीसीएफ के साथ-साथ राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम को भी सौंपा गया है।

मदद के लिए टोल-फ्री नंबर

किसान पंजीकरण या खरीद से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए टोल-फ्री नंबर 14435 पर राजकीय कार्यदिवसों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। खरीद से जुड़ी जानकारी किसानों को एसएमएस के जरिए भी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़