WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ रंगा होली के रंगों में, रंग गुलाल से खूब खेली होली, दी एक दूसरे को बधाई।  |  पांच दिवसीय घींदड़ होली महोत्सव-2026 का सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ, उमड़े रसिए।  |  मातृभूमि का किया गुणगान, हंसी के गूंजे ठहाके, योगेन्द्र शर्मा ने नस-नस में भरा शौर्य।  |  ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  |  होली के त्योहार पर पुलिस ने की दो कार्रवाइयां:-  | 

गुसाईंसर बड़ा में आयोजित शिविर में श्रीराम को मिली 40 हजार की सब्सिडी, विभाग ने दी योजना की जानकारी।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 फरवरी 2026। शनिवार को ग्राम पंचायत गुसांईसर बड़ा में ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में किसान श्रीरामदास पुत्र प्रभुदास स्वामी को राज्य सरकार की तारबंदी योजना के तहत अपने खेतों के चारों ओर तारबंदी करने पर 40 हजार रुपए के अनुदान की राशि मिली। स्वामी ने बताया कि फसल को निराश्रित जानवरों से बचाने के लिए रातभर जागकर खेतों की सुरक्षा करनी पड़ती थी या खुद के पैसे खर्च कर रखवाली करवानी पड़ती थी। उन्हें इस योजना से अब राहत मिली है। स्वामी ने विभाग व सरकार का आभार जताया। शिविर में सहायक कृषि अधिकारी हितेश जांगिड़ ने जानकारी देते हुए किसानों को बताया कि स्वामी ने तारबंदी योजना के तहत सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन करने के बाद उनके खातेदारी के खेतों के खसरा नंबर का प्री-वेरिफिकेशन हुआ और तारबंदी योजना के तहत अनुदान की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई। प्रशासनिक स्वीकृति के बाद दोनों ने अपने खातेदारी के खेतों के चारों ओर तारबंदी का कार्य करवाया। तारबंदी का कार्य पूरा होने के बाद वित्तीय स्वीकृति के आदेश जारी हुए और उन्हें सब्सिडी राशि मिली। ग्राम उत्थान शिविर में रवीना कृषि पर्यवेक्षक व बनवारी लाल सैनी वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक उद्यान व प्रगतिशील किसान उपस्थित रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़