WhatsApp Menu
गौसेवा में समर्पण से कई पीढियों को मिलता है पुण्य  |  घोषित की गई बजरंग दल की कार्यकारिणी, जानें किसे मिला क्या दायित्व  |  हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां  |  लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  | 

गुरु दर्शन यात्रा–25 के बैनर का लोकार्पण

डूंगरगढ़ one 9 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। स्थानीय मालू भवन में सेवा केन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री के सान्निध्य में गुरु दर्शन यात्रा–25 के बैनर का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम “टीम गुरुदर्शन यात्रा” के तत्वावधान में आयोजित हुआ।

यह यात्रा आचार्य भिक्षु की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में तथा आचार्य महाश्रमण के भिक्षु जन्मभूमि कंटालिया पदार्पण के पावन अवसर पर आयोजित की जा रही है। समाज के उदारजनों के सहयोग से गुरुदर्शन के लिए एक बस की व्यवस्था की गई है।

बैनर का लोकार्पण यात्रा संयोजक एवं सभा के पूर्व मंत्री पवन कुमार सेठिया, प्रभारी हरीश डागा एवं समाज के गणमान्य लोगों द्वारा किया गया।

यात्रा प्रभारी अशोक झाबक ने बताया कि बस 18 दिसंबर की रात्रि को मालू भवन से रवाना होगी और 22 दिसंबर को श्रीडूंगरगढ़ वापस पहुंचेगी। तीन दिवसीय यात्रा में तेरापंथ के प्रमुख स्थलों व जैन तीर्थों के दर्शन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

यात्रा शुल्क 300 रुपए प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। नाम लिखवाने के लिए इच्छुक श्रद्धालु यात्रा संयोजक पवन सेठिया से मोबाइल नंबर 9413074724 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस मौके पर तिलोकचंद हीरावत, चन्द्रमोहन डागा, अशोक संचेती, कमल सिंघी, प्रदीप झाबक, सोहनलाल लूणिया, बाबूलाल भादानी एवं अरुण पुगलिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में साध्वी संगीतश्री ने गुरु दर्शन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विशेष प्रेरणा प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़