WhatsApp Menu
बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  उत्तर पश्चिम रेलवे में  बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीवार पर दिखेगी टीचर्स की पूरी कुंडली  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने ईलाज दौरान दम तोड़ा, पिता ने डंपर चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने करवाया परिसर खाली  | 

गांव लौट रहें युवकों को सड़क किनारे मिला घायल, जागरूक युवाओं ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल, किया रेफर।

गांव लौट रहें युवकों को सड़क किनारे मिला घायल, जागरूक युवाओं ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल, किया रेफर।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 1 फरवरी 2026। कालू से अपने गांव गुसाईंसर बड़ा लौट रहें दो युवकों को एक युवक घायल अवस्था में सड़क किनारे मिला और दोनों युवकों ने घायल के प्राण बचाने के भाव से उसे तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया।
गांव गुसाईंसर बड़ा निवासी लालदास स्वामी व बीरबल गोदारा कालू से अपने गांव लौट रहें थे। गुसाईंसर से कालू की ओर करीब 1 किलोमीटर पर एक युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला और उसकी बाइक भी वहीं पड़ी मिली। दोनों ने घायल कालू निवासी 45 वर्षीय स्वरूपदास पुत्र नारायणदास स्वामी को अपनी गाड़ी में लेकर उसे तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से मेडिकल स्टाफ ने उसे बेहोशी की हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया। अस्पताल में आपणों गांव सेवा समिति के सेवादार भी पहुंचे जिन्होंने लालदास व बीरबल की सक्रियता की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़