WhatsApp Menu
मनाया स्थापना दिवस, पार्टी ध्वज फहराया, नेताओं ने दी राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा  |  सरकारी स्कूलों में मना रहें उत्सव  |  शानदार परिणाम पर स्कूल में विजयोत्सव: टॉपर्स का साफा पहनाकर सम्मान, गांव में निकली रैली  |  दल बदलने वालों पर वसुंधरा का वार: ‘दिल नहीं बदलते, सिर्फ पार्टी बदलते हैं’  |  भादरा में शहीद रमेश चंद्र जांगिड़ की प्रतिमा का अनावरण, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि  | 

गर्मी में यात्रियों को राहत: यशवंतपुर- बीकानेर स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, 4-4 अतिरिक्त फेरे चलेंगे

डूंगरगढ़ one 6 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्रीष्मकाल में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यशवंतपुर-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 06543/06544 यशवंतपुर-बीकानेर स्पेशल ट्रेन अब निर्धारित अवधि से आगे भी चलाई जाएगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह ट्रेन यशवंतपुर से 8 अप्रैल 2026 से 29 अप्रैल 2026 तक तथा बीकानेर से 11 अप्रैल 2026 से 2 मई 2026 तक संचालित होगी। इस दौरान दोनों दिशाओं में 4-4 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।

ट्रेन की संरचना में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। इसमें कुल 19 कोच होंगे, जिनमें 2 सेकंड एसी, 2 थर्ड एसी, 9 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी तथा 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में सहूलियत होगी और भीड़भाड़ कम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़