WhatsApp Menu
2 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ के जूडो खिलाड़ी हेमंत और लालचंद ने जीते राज्य स्तर पर दो रजत पदक, मिली बधाइयां।  |  कल हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान धोरा मंदिर, बिग्गाबास पूनरासर बालाजी मंदिर, नखत बन्ना मंदिर में होंगे विशेष आयोजन, पढें पूरी खबर  |  450 रक्तवीरों ने रक्तदान कर दी शहीद को श्रद्धाजंलि, अतिथियों ने बढ़ाया हौसला  |  कॉमर्स में श्रीडूंगरगढ़ टॉपर एजी मिशन की छात्रा, सभी विद्यार्थियों ने दिया शानदार परिणाम, मनाया उत्सव  | 

गरबा के गुरूर और नृत्य के रास के साथ होगा महा-आयोजन

जैसे ही उत्सव की बात कानों तक पहुँची है, हर तरफ उत्साह की लहर दौड़ पड़ी है। युवतियाँ और महिलाएं राजस्थानी और पारंपरिक परिधानों को सजाने में जुट गई हैं, वहीं आयोजक श्रीश्याम ग्रुप महोत्सव की तैयारियों को पूरे जोश और उत्साह के साथ अंतिम रूप दे रहा है। आयोजन समिति ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि हर कोई निश्चिंत होकर उत्सव का आनंद ले सके।

महोत्सव में प्रवेश केवल पास और पारंपरिक परिधान में ही अनुमत होगा। आयोजकों का कहना है कि रास गरबा की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए सीमित संख्या में ही पास जारी किए गए हैं। एक पास पर एक कपल को ही प्रवेश मिलेगा, जबकि सिंगल पुरुष या एक पास पर दो पुरुषों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

श्रीश्याम ग्रुप ने रास गरबा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए अनेक उपहारों की व्यवस्था की है। 27 और 28 सितंबर के पास एक जगह एकत्र किए जाएंगे, और 28 सितंबर को एक लकी ड्रा निकाला जाएगा। इस लकी ड्रा में 32 इंच एलईडी टीवी, 5जी स्मार्टफोन और चांदी के सिक्कों समेत कई आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, दोनों दिन विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें गरबा क्वीन, गरबा किंग, बेस्ट कपल, बेस्ट मां-बेटी, बेस्ट देवरानी-जेठानी, बेस्ट सास-बहू, बेस्ट सिस्टर जोड़ी, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट गरबा आउटफिट (पुरुष), बेस्ट गरबा आउटफिट (महिला), और बेस्ट गरबा आउटफिट (किड्स स्टार) प्रमुख हैं।

महोत्सव में प्रवेश पाने के लिए पास अनिवार्य है। गरबा प्रेमी जिओ मार्ट, पुराना बस स्टैंड स्थित दुर्गा पान भंडार, मैन मार्केट में स्थित चंडीगढ़ बेकरी, सिंधी कटले में स्थित भगवानदास नौतनदास की दुकान पर रवि रिझवानी, पुराना बस स्टैंड पर सुरेश कुमार एंड ब्रदर्स, रानी बाजार में पवन स्टोर पर, भैरूंजी मंदिर के पीछे रवि गुरनाणी के पास, सुरभि भोजक, प्रज्ञा कैकरी, और जयश्री मोदी से एंट्री पास प्राप्त कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए एडवोकेट रणवीरसिंह खिची (8619225367), दीनदयाल प्रजापत (9999080206), कृष्णा राजपुरोहित (8740837101), या कपिल धनवानी (7742900243) पर संपर्क किया जा सकता है।

श्रीडूंगरगढ़ में रास गरबा महोत्सव एक ऐसा आयोजन है जो न केवल मनोरंजन प्रदान करता है, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं को भी जीवंत रखता है। तो, तैयार हो जाइए, अपने सबसे बेहतरीन परिधान पहनिए और रास गरबा के रंग में रंग जाइए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़