WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

गणेश मंदिरों में लगा भक्तो का तांता, भव्य सजावटें, 21 किलो का एक लड्डू बनाकर लगाया भोग, घर-घर मना रहें प्रथम पूज्य को

श्रीडूंगरगढ़, 27 अगस्त 2025। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आज श्रीडूंगरगढ़ नगरी भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगी हुई है। विघ्नहर्ता, मंगलमूर्ति भगवान गणेश के जन्मोत्सव को मनाने के लिए हर घर में उत्साह का माहौल है, मानो सारा शहर एक परिवार बन गया हो।

प्रातःकाल से ही श्रीगणेश मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिरों को फूलों और गुब्बारों से मनमोहक ढंग से सजाया गया है, जो श्रद्धा और उत्सव का संगम प्रस्तुत कर रहे हैं।

कस्बे के बिग्गाबास में स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में विशेष रौनक देखने को मिल रही है। रोशनी, फूलों और गुब्बारों से मंदिर की अद्भुत सजावट की गई है, जो हर आने वाले भक्त का मन मोह लेती है। पुजारी हेमराज पालीवाल ने बताया कि मंदिर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान चलते रहेंगे और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहेगा। यहां जगदीश धूपड़ परिवार द्वारा 21 किलो का विशाल लड्डू बनवाया गया है, जिसे भगवान गणेश को प्रसाद के रूप में अर्पित किया जाएगा।

वहीं, आड़सर बास के श्रीराम मंदिर में स्थित श्रीगणेश मंदिर को भी गुब्बारों और फूलों से सजाया गया है। यहां भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश को लड्डुओं का भोग लगा रहे हैं।

बिग्गाबास के वार्ड 13 में स्थित गणेश मंदिर में फूलों से मंदिर प्रांगण को सजाया गया है। यहां हवन पूजन का आयोजन होगा और सवामणी प्रसाद का भोग लगाकर भक्तों में वितरित किया जाएगा।

कृषि मंडी में गणेश मंदिर में सुबह वेद मंत्रोच्चार के साथ विशेष गणेश पूजन संपन्न किया गया। मंडी व्यापारियों ने भगवान गणेश को धोक लगाकर क्षेत्रवासियों के लिए सुख और समृद्धि की मंगलकामना की।

गणेश चतुर्थी के इस पावन अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ में हर तरफ भक्ति और उल्लास का माहौल है, जो इस पर्व को और भी विशेष बना रहा है। हर कोई भगवान गणेश की कृपा से अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़