WhatsApp Menu
श्री ओसवाल समाज श्रीडूंगरगढ़ का होली स्नेह मिलन: सूर्यास्त से पहले शुरू हुआ भोजन, 11 द्रव्यों की रखी मर्यादा  |  विज्ञान विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, 7 मार्च से शुरू होंगे विभिन्न परीक्षाओं के टारगेट बैच, भारती ने बुलाई उच्च स्तरीय विषय विशेषज्ञ  |  बाइक पर सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहें दो युवक कार से टक्कर से हुए घायल, पढें पूरी खबर।  |  शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर पीटा युवक को, दो नामजद सहित चार के खिलाफ लगाए आरोप  |  मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

गणतंत्र दिवस का उत्साह 2

तेरापंथ महिला मंडल भवन में फहराया ध्वज।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। तेरापंथ महिला मंडल भवन में परंपरागत रूप से महिलाओं ने उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। महिलाओं ध्वज फहराया व भारतीय गणतंत्र में भरोसा जताते हुए इसका सम्मान करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि के रूप में तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया शामिल हुई। मंडल उपमंत्री मंजूदेवी बोथरा ने मंगलाचरण के साथ सभी का स्वागत किया। ज्ञानशाला से मन्नत चोपड़ा, कन्या मंडल उपसंयोजिका काव्या सिंगी ने देशभक्ति कविता का पाठ किया। मंडल उपाध्यक्ष मधु देवी झाबक, कार्य समिति सदस्य राजू देवी धाड़ेवा, उर्मिला देवी गीया ने विचार प्रकट करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई दी। मंडल परामर्शक दीपमाला डागा की ओर से सभी को लड्डू वितरण किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं निवर्तमान अध्यक्ष सुनीता डागा, कन्या मंडल संयोजिका प्रेक्षा पुगलिया सहित अनेक महिलाएं शामिल रही। आयोजन में सहयोगी कमल व पवन पुगलिया का आभार जताते हुए कार्यक्रम संचालन मंडल मंत्री अंबिका डागा ने किया।

अंबेडकर भवन में मनाया गणतंत्र दिवस, फहराया ध्वज।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सरदारशहर रोड पर स्थित अंबेडकर भवन में ध्वज फहराया गया। यहां मदनलाल प्रजापत, रामकिशन गावड़िया, प्रकाश गांधी ने विचार व्यक्त करते हुए संविधान के प्रति निष्ठा व तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट किया। वक्ताओं ने संविधान में वर्णित अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील बनकर अपने आस पास उसे आचरण में उतारने की बात कही। इस अवसर पर अनेक लोग मौजूद रहें।

घरों में बच्चों पर छाया उत्साह, छतों पर फहराए ध्वज।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गणतंत्र दिवस के अवसर पर घरों में भी देशभक्ति का माहौल छा गया है। बच्चों व अनेक नागरिकों ने अपने घरों की छतों पर भी ध्वज फहरा कर गणतंत्र दिवस मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़