WhatsApp Menu
भागवत कथा में दूसरे दिन राजा परीक्षित के प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु।  |  सातलेरा-बिग्गा में धूमधाम से निकली गणगौर की सवारी, मगरिया में उमड़ा जनसैलाब  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  तेज हवा के साथ आई तेज बरसात, ईसबगोल की फसल हुई चौपट, किसान हुए मायूस  |  गणगौर उत्सवों की मची है धूम  | 

गणगौर उत्सवों की मची है धूम

आड़सर में सार्वजनिक गणगौर चौक का किया उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। शनिवार को गांव आड़सर में ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित सार्वजनिक गणगौर चौक का विधिवत उद्घाटन किया गया। मौजिज ग्रामीणों ने इसके परिवर्तित स्वरूप की सराहना करते हुए फीता काटकर चौक का उद्घाटन किया। सरंपच प्रतिनिधि शिवभगवान जोशी ने बताया कि गांव में गणगौर धमकाने के लिए इस परिसर में दो पुराने कुएं बने थे। इनकी मरम्मत और रंग रोगन करवा सुदंर चित्रांकन, व चौक निर्माण से सुदंर स्वरूप दिया गया है। उद्घाटन समारोह में उपसरपंच गजेंद्रसिंह राजपुरोहित, मोहनसिंह राजपुरोहित, किस्तुराराम नैण, फुसनाथ, रामकुमार स्वामी, सांवरमल व्यास, मूलाराम नायक, गिरधारी व्यास, किशन नाई, गंगाधर शर्मा, सुखाराम लखारा, मामराज थोरी, रामचंद्र पुजारी, रमेश महिया, मांगीलाल सोनी, राधाकृष्ण व्यास, गोविंदराम नायक, अशोक व्यास, मोडाराम जाट, रूघाराम जाट, सत्यनारायण व्यास, केवलचंद नायक, मांगीलाल जाट, रेखाराम, लाखाराम, शिवप्रसाद स्वामी, ओमप्रकाश व्यास, सुखाराम नायक, ओमप्रकाश नायक, दाताराम नायक, केसराराम नायक, रामलाल कुमार, श्यामसुंदर स्वामी, अशोक व्यास, भैराराम व्यास, पूसाराम पुजारी, सत्यनारायण व्यास, बीरबल स्वामी, रामनिवास व्यास, भगवती प्रसाद लखारा, बजरंगलाल व्यास सहित अनेक मौजिज लोग शामिल रहें।

उदरासर में निकली धूमधाम से गणगौर की सवारी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव उदरासर में धूमधाम से ढोल व डीजे के साथ गणगौर की सवारी निकाली गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण सवारी यात्रा में शामिल हुए। गांव में मेले का सा माहौल रहा और महिलाओं ने विधि विधान से गणगौर का पूजन कर सुख समृद्धि की प्रार्थनाएं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़