WhatsApp Menu
20 मार्च से 26 मार्च तक नेहरू पार्क में होगा भागवत कथा का आयोजन, विदुषी पूजा करेगी कथा का वाचन, तैयारियां प्रारंभ  |  हाई स्कूल रोड पर आज खुलेगा विश्व हिंदू परिषद का कार्यालय  |  रामनवमी धर्म यात्रा की तैयारी का जोश, विहिप कार्यालय का उद्घाटन आज, धर्म यात्रा समिति का होगा गठन  |  नेम धरम के लिए श्याम जांगिड़ को चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार  |  दो बाइकें भिड़ी आमने-सामने दो, दो घायल व दो हुए चोटिल, घर लौट रहें जागरूक युवकों ने की मदद  | 

खेल रही 4 साल की मासूम की ट्रेक्टर के आगे आने से हुई मौत

श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 दिसंबर 2025। एक चार साल की मासूम खेलते हुए ट्रेक्टर के सामने आ गई, जिससे टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई। पिता ने थाने में रिपोर्ट देते हुए मर्ग दर्ज करवाई है।
सेरूणा थाने में 25 वर्षीय लाभुराम पुत्र मालाराम नायक निवासी सरंगसर पुलिस थाना बीदासर ने जानकारी देते हुए बताया कि वह देराजसर की रोही में परिवार सहित खेत काश्त लेकर रहता है। मंगलवार को उसकी 4 साल की बेटी कोमल रास्ते के पास ही खेल रही थी। वही खेलते हुए अचानक एक ट्रेक्टर के आगे आ गई। जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने बुधवार को मर्ग दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया। मर्ग की जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़